Prayagraj News: ट्रामा सेंटर में अब एक घंटे में मिल जाएगी जांच रिपोर्ट
प्रयागराज, जुलाई 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में स्थित पैथोलॉजी में दो नई अत्याधुनिक बायोकेमिस्ट्री विश्लेषक मशीन का संचालन शुरू हो गया है। इससे ट्रामा सेंटर के मरीजों को सीरम यूरिया, सीरम क्रिएटिनिन, सीरम बिलीरुबिन, एसजीपीटी, एसजीओटी, ब्लड शुगर, सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स समेत कई जांच रिपोर्ट आसानी से और कम समय में उपलब्ध हो सकेगी। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पैथोलॉजी में केवल ट्रामा सेंटर के मरीजों की ही जांच होगी। पैथोलॉजी में पीएमएसएसवाई व ओपीडी के मरीजों के जांच नमूने स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यदि कोई कर्मचारी नियम का पालन नहीं करेगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समय से मरीज को जांच रिपोर्ट प्राप्त हो सके इसके लिए समय 45 मिनट से एक घंटे तक का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.