प्रयागराज, जुलाई 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन के ट्रामा वार्ड में तीन पोर्टेबल एसी लगाई गयी है, जिसमें एक एसी खराब है। मेडिसिन इजरजेंसी वार्ड में ट्रामा सेंटर से सबसे ज्यादा मरीज रेफर करके भेजे जाते हैं। लेकिन वार्ड में पहुंचने पर मरीज, तीमारदार पसीना-पसीना हो जाते हैं। ट्रामा सेंटर की एसी बंद होने से वार्ड में भर्ती मरीजों को परेशानी हो रही है। वार्ड में मरीज घर से पंखा लाकर चला रहे हैं। दवा पर्चा काउंटर के प्रतीक्षालय में एसी बंद होने से मरीज व तीमारदार पसीने से तरबतर रहते हैं। अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक मेजर डॉ. जितेन्द्र कुमार के अनुसार सेंट्रल एसी के अनुरक्षण का अनुबंध खत्म हो जाने से समस्या हो रही है, जिसका शीघ्र निराकरण हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...