प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज। चौक में मोहम्मद अली पार्क स्थित ट्रांसफॉर्मर के सुरक्षा जाली में मंगलवार को एक युवक मृत मिला। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की लेकिन युवक की पहचान नहीं हो सकी। युवक क्यों और कैसे बिजली के सुरक्षा जाली के अंदर गया, यह पता नहीं चला। पुलिस आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...