Prayagraj News: ट्रांसफॉर्मर खराब होने से नलकूप ठप, पेयजल संकट गहराया
प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: पुराने फाफामऊ में नलकूप के पास लगा ट्रांसफॉर्मर तीन दिन से खराब है, जिससे नलकूप नहीं चल पा रहा है। इसके कारण तीन सौ घरों के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। पार्षद निशा गुप्ता के आग्रह पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पास के दूसरे ट्रांसफॉर्मर से नलकूप का कनेक्शन कर दिया, लेकिन ट्रांसफॉर्मर पर अतिरिक्त लोड बढ़ने से नलकूप का कनेक्शन काट दिया गया। पानी नहीं मिलने से तीन सौ परिवार परेशान हैं। बिजली विभाग के सहायक अभियंता सज्जाद आलम ने बताया कि दूसरा ट्रांसफॉर्मर मंगाया गया है। बदल दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: नहीं बदला ट्रांसफार्मर, 300 परिवार पानी को तरस रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.