Prayagraj News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बजुर्ग की मौत
प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। भड़ेवरा बाजार में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत पकड़ लिया गया।सुलमई निवासी 61 वर्षीय शारदा प्रसाद शुक्ला मुंबई में नौकरी करते थे। वह बीते मई में बेटे अजीत कुमार की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए थे और 14 जुलाई को वापस मुंबई जाने की तैयारी में थे। गुरुवार शाम करीब चार बजे वह भड़ेवरा बाजार सब्जी लेने गए थे। बाजार के पास ही कोहड़ार की ओर से आए ट्रक ने पीछे से उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शारदा प्रसाद को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 10 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।शारदा प्रसाद दो भाइयों में बड़े थे। परिवार में पत्नी कमलेश शुक्ला, बेटा अजीत कुमार और बेटी आरती हैं। एसओ करछना रणविजय सिंह ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.