प्रयागराज, सितम्बर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज। फाफामऊ में गंगा पर सिक्स लेन ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। ब्रिज के मलाक हरहर स्थित इंट्री प्वाइंट से मुसाफिरों के सफर को यादगार बनाने के लिए सेल्फी प्वाइंट और फूड कोर्ट की सुविधा देने की तैयारी है। दोनों सुविधाओं की मंजूरी के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। यह भी पढ़ें- टोल पर सफर को यादगार बनाएगा गंगा सिक्स लेन ब्रिज, सेल्फी प्वाइंट और फूड कोर्ट की तैयारीब्रिज के साथ सुविधाएं ब्रिज के जरिए शहर में आने के लिए मलाक हरहर में 14 लेन के टोल प्लाजा का निर्माण कार्य जून में प्रारंभ किया गया था। जहां आधुनिक तकनीक से लैस तीन मंजिला कमांड सेंटर भी बनाया जा रहा है। सेंटर से ऑटोमैटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से मलाक हरहर से स्टैनली रोड स्थित ...