Prayagraj News: टोंस और बेलन की बाढ़ में 80 सड़कें हुईं क्षतिग्रस्त
प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: यमुनापार के मेजा, करछना और कोरांव क्षेत्र में बाढ़ की वजह से 80 सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। टोंस और बेलन की बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों व रपटा टूटकर क्षतिग्रस्त होने से ना केवल आवागमन प्रभावित हुआ है बल्कि पिछले 15 दिनों से लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की ओर से सर्वे कार्य कराया जा रहा है। सर्वे के दौरान यह देखा जा रहा है कि कौन सी सड़क या संपर्क मार्ग कितनी दूरी में क्षतिग्रस्त हुआ है। इसकी मरम्मत कराने में कितना खर्चा आएगा। जिसे विशेष मरम्मत योजना के अंतर्गत सात दिनों में सर्वे रिपोर्ट लखनऊ स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय को भेजी जाएगी। बता दें कि कोरांव क्षेत्र में लेड़ियारी धोबहट मार्ग, भवरहा मार्ग, देवरी बांध के पास खिवली भगतपुर मार्ग, दर्शनी मार्ग, राजपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.