Prayagraj News: टैगोर पब्लिक स्कूल ने जीती खन्ना मेमोरियल टेबल टेनिस ट्रॉफी
प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। टैगोर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 8वीं प्रो. दामोदर दास खन्ना मेमोरियल टेबल टेनिस इंटर स्कूल टूर्नामेंट हुआ। इसमें नौ स्कूलों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में टैगोर पब्लिक स्कूल ने चैंपियनशिप जीती। पंतजलि ऋषिकुल दूसरे और आर्मी पब्लिक स्कूल ओल्ड कैंट तीसरे स्थान पर रहा।मुख्य अतिथि एसकेपी सोसाइटी के सचिव शोहित खन्ना और विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित ने विजेता टीमों को शील्ड और प्रमाण पत्र दिए। प्रतियोगिता मुख्य निर्णायक इबादुर रहमान, सहायक निर्णायक अशफाक अहमद और अंपायर आनाक चतुर्वेदी की देखरेख में हुई। कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्वेता सक्सेना ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संचालन दीप्ति श्रीवास्तव और फहद सिद्दीकी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.