Prayagraj News: टैगोर टाउन में बंदरों के उत्पात से कई परिवार घरों में कैद
प्रयागराज, नवम्बर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर के पॉश इलाके टैगोर टाउन में बंदरों का उत्पात इस कदर बढ़ गया है कि कई परिवार अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। घर के आंगन और परिसर में निकलना खतरे से खाली नहीं है। पेड़ों पर डेरा जमाए बंदरों के झुंड रास्ता रोक देते हैं। बुजुर्गों और बच्चों पर हमला कर रहे हैं। बुजुर्गों का घर के बाहर या आंगन में बैठाना मुश्किल हो गया है। टैगोर टाउन निवासी एवं विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त डॉ. पूनम मित्तल के मुताबिक उनके परिसर में आठ-दस बंदरों का झुंड अक्सर पहुंचता है। इनमें एक बेहद आक्रामक बंदर लोगों पर झपट्टा मारता है। बंदरों के पेड़ों पर बैठे रहने से घरों में काम करने वाले लोग घंटों बाहर इंतजार करते हैं। उनके हटने के बाद ही परिसर में प्रवेश करने की हिम्मत जुटा पाते हैं। इसी प्रकार घरों से बाहर जाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.