Prayagraj News: टेंट डेकोरेटर्स एसोसिएशन के नगर प्रभारी बने नीरज
प्रयागराज, जुलाई 22 -- Prayagraj News: इलाहाबाद टेंट डेकोरेटर्स, कैटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने नीरज जायसवाल को संगठन का नगर प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर पदाधिकारियों और व्यापारियों ने उन्हें बधाई दी तथा संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। नगर प्रभारी बनने के बाद नीरज जायसवाल ने बताया कि 25 जुलाई को एसोसिएशन का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रयागराज के टेंट, लाइट, साउंड, कैटरिंग और इससे जुड़े अन्य व्यापारियों की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की रणनीति भी बनाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.