Prayagraj News: टेंट कारोबारियों के सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
प्रयागराज, जुलाई 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज टेंट कैटर्स एंड इवेंट एसोसिएशन की ओर से 25 जुलाई को होने वाले वार्षिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सुलेमसराय स्थित एक गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों की बैठक हुई। सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। महामंत्री वीके शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में टेंट कारोबारियों के लिए बीमा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही सहायता कोष के माध्यम से जरूरतमंद सदस्यों को सहयोग देने की योजना पर भी चर्चा होगी। बैठक में अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप केसरवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शकील अहमद, वीरेंद्र कुमार, राजा यादव, संदीप सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.