Prayagraj News: टीटी के घर का ताला काटकर लाखों रुपए उड़ाए
प्रयागराज, अगस्त 27 -- Prayagraj News: फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। शांतिपुरम मिलन चौराहा स्थित एक घर में किराए पर रहने वाले टीटी के कमरे का ताला काटकर चोर लाखों का माल पार कर दिया।सोरांव थाना क्षेत्र के पुरखीपुर खरगापुर निवासी विश्वनाथ प्रताप सिंह रेलवे में टीटी हैं। पिछले तीन वर्षों से वह शांतिपुरम मिलन चौराहे के पास शिव गंगा स्कूल के बगल विजय कुमार के मकान में किराए पर रहते हैं। आरोप है कि बुधवार की रात वह मकान में ताला बंदकर ड्यूटी करने चले गए थे। देर रात चोर उनके कमरे का ताला काटकर तीन लाख 80 हजार रुपए नकद तथा घर के अन्य सामान चुरा ले गए। कॉलोनी में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.