Prayagraj News: टीजीटी सोशल: चार में से किसी दो विषय में परीक्षा देने की मांग
प्रयागराज, अक्टूबर 31 -- Prayagraj News: टीजीटी सामाजिक विज्ञान भर्ती-2026 में विषय चयन को लेकर व्याप्त असमंजस के समाधान के लिए अभ्यर्थियों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव संजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। उपसचिव ने भरोसा दिलाया कि अभ्यर्थी इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान चारों विषयों में से किसी दो विषय का चयन कर परीक्षा दे सकते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस संबंध में सोमवार तक शुद्धिपत्र अथवा आधिकारिक नोटिस जारी करने का प्रयास किया जाएगा। अभ्यर्थियों ने चारों विषयों के प्रश्नपत्रों का कठिनाई स्तर समान रखने तथा साझा मेरिट में सभी को समान अवसर देने की मांग भी उठाई। चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक आधिकारिक शुद्धिपत्र जारी नहीं किया गया तो मंगलवार को अभ्यर्थी पुनः चयन आयोग परिसर में धरना-प्रदर्शन करने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.