प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- टीजीटी भर्ती और टीईटी पर आयोग की सफाई Prayagraj News: प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी के 17735 पदों को भरने के लिए शिक्षा सेवा चयन आयोग को ओर से जारी विज्ञापन को लेकर तरह-तरह के चर्चाएं सोशल मीडिया पर वायरल है। इस पर चयन आयोग ने स्थिति स्पष्ट की है। पीआरओ डॉ. संजय सिंह के अनुसार कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर भ्रांति पैदा कर रहे है और युवाओं को गुमराह कर रहे है। उन्होंने साफ किया है कि शिक्षकों की अर्हता एनसीटीई द्वारा तय की जाती है जो विधिक रूप से बाध्यकारी है और उच्चतम न्यायालय ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि एनसीटीई की अहर्ता के बिना किसी अध्यापक की नियुक्ति नहीं ही सकती है। फिर भी चूंकि टीईटी को पहली बार अहर्ता में जोड़ा गया है इसलिए शासन के निर्देश पर आयोग ने यह व्यवस्था की है कि चयनित अभ्य...