Prayagraj News: टीजीटी-पीजीटी भर्ती की विसंगतियां दूर करने की उठाई नौ मांगें
प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 17,735 पदों की भर्ती में शैक्षिक अर्हताओं से जुड़ी विसंगतियां दूर करने के लिए युवा मंच ने शिक्षा सेवा चयन आयोग को नौ सूत्रीय मांगपत्र भेजा है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने स्नातक में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता समाप्त करने, स्कूल विषय में आवेदन का अवसर देने, विषय चयन की बाध्यता खत्म करने और विशेष श्रेणी के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ देने की मांग की। वित्तविहीन शिक्षकों को अनुभव का लाभ देने सहित अन्य संशोधन भी मांगे। मांगें पूरी नहीं होने पर योग्य अभ्यर्थियों के वंचित होने की आशंका जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.