Prayagraj News: टप्पेबाजों ने कारोबारी की कार से उड़ाए 1.64 लाख रुपये
प्रयागराज, अगस्त 24 -- Prayagraj News: बांगड़ धर्मशाला के पास टप्पेबाजों ने एक कारोबारी की कार से बैग पार कर दिया। बैग में एक लाख 64 हजार रुपये और कागजात थे। कानपुर देहात के रूरा निवासी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कीडगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कंपनी के काम से शहर आए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे अलोपीबाग से बैरहना चौराहे की ओर जाते समय बांगड़ धर्मशाला के पास एक युवक ने उनकी कार का टायर पंक्चर होने की बात कही। वह कार रोककर स्टेपनी बदलने लगे। इसी दौरान बदमाश कार से बैग लेकर फरार हो गए। बैग में रुपये, कार के कागजात, कंपनी के लेटरहेड, चेक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.