Prayagraj News: टंकी पर चढ़ने वाली महिला, उसके बेटों व पचास समर्थकों पर केस
प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। पुलिस-प्रशासन ने सिविल लाइंस में महिला के पानी की टंकी पर चढ़ने और समर्थकों के कानपुर रोड को जाम करने के मामले को गंभीरता से लिया है। महिला, उसके तीन बेटों समेत 50 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के भगवतपुर की रहने वाली पूनम दुबे हाईकोर्ट पानी टंकी पर चढ़ गई थी। उसने अपनी मांग पूरी नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी दी और उसके समर्थन में करीब 50 लोगों ने कानपुर रोड पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन बाधित हुआ और कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। पुलिस के मुताबिक, पूनम दुबे टंकी पर चढ़कर पुलिस और प्रशासन को धमकी दे रही थी। उसे नीचे उतरने और जाम खुलवाने के लिए काफी समझाया गया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। घंटों बाद जाम खुल सका और करीब सत्रह घंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.