Prayagraj News: झूंसी थाने के सामने आत्मदाह की कोशिश
प्रयागराज, सितम्बर 10 -- Prayagraj News: झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। थाने के सामने गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कप मच गया जब युवक अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों की तत्परता से उसकी जान बच गई।नैका गांव निवासी 25 वर्षीय मोहित यादव हरियाणा की एक फैक्टरी में काम करता है। दो दिन पहले ही वह गांव लौटा था। उसका पड़ोसी अमित यादव से विवाद चल रहा था। गांव के कुछ लोगों ने उसे बताया कि उस पर एफआईआर दर्ज है और वह जेल जाएगा। इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। मामला प्रेम प्रंसग का भी बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक का मेडिकल परीक्षण कराया है। एसओ झूंसी महेश मिश्र के अनुसार उकसाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जबकि युवक ने लिखित माफीनामा दे दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.