Prayagraj News: झूंसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में निर्माणों पर चला बुलडोजर
प्रयागराज, जुलाई 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने शहर में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान के तहत गुरुवार को जोन-5 क्षेत्र में दो स्थानों पर सात बीघे में ध्वस्तीकरण किया। पीडीए के दस्ते ने पूरे सूरदास और बदरा सोनौटी में क्रमश: तीन व चार बीघे पर ध्वस्तीकरण किया। दोनों मौजे गंगा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में है। 500 मीटर दायरे में किसी तरह के निर्माण पर रोक है। इसी रोक के चलते प्राधिकरण ने कार्रवाई की। जोनल अधिकारी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने सबसे पहले मोहम्मद गुलजार पुत्र मोहम्मद इस्लाम की मौजा पूरे सूरदास में लगभग तीन बीघे भूमि पर विकसित की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। इसके बाद दीपक यादव व अन्य की ओर से मौजा बदरा सोनौटी में लगभग चार बीघे क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग पर भी बुलडोजर चलाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.