Prayagraj News: झूंसी की कई कॉलोनियों के घरों में घुसा पानी, गृहस्थी डूबी
प्रयागराज, अगस्त 18 -- Prayagraj News: जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। वार्ड 75 कोहना स्थित आवास विकास कॉलोनी योजना-2 और योजना-3 में सीवर और नाले का पानी घरों में घुसने से गृहस्थी का सामान खराब हो गया। सबसे खराब स्थिति झूंसी पुलिया के नीचे रही। कुछ दिन पहले ही नगर निगम की ओर से यहां नाला बनाया गया था, लेकिन पानी नाले में जाने के बजाए सड़क पर जमा हो गया। देखते ही देखते सड़क पर घुटने तक जलभराव हो गया। झूंसी पुलिस ने नाले में होल कराया, जिसके बाद पानी का स्तर कुछ कम हुआ। इसके अलावा हवेलिया, छतनाग, चक हरिहरवन समेत कई वार्डों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पार्षद कोहना अनिल यादव ने कहा कि जोन-8 में सबसे अधिक टैक्स कोहना वार्ड से जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.