प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के दीपावली शिल्प मेले में 13वें दिन लोक कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां की। शिल्प हाट के मुक्ताकाशी मंच पर मुख्य अतिथि ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह व केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज, वाराणसी की छात्राओं ने कजरी गायन की प्रस्तुति की। छात्राओं ने कजरी 'झुनझुन खोला ना हो केवड़िया' व 'कइसे खेले जइबू सावन में कजरिया' को अपने सुरों से पिरोया तो श्रोताओं ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। पटना से आईं रेनू चंद्र व साथी कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्यों से समां बांधा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जब जिद पर आ गई पार्वती...पर झूमे श्रोता कला...