प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पीईटी अभ्यार्थियों की भीड़ शनिवार देर शाम प्रयागराज जंक्शन और बस अड्डों पर उमड़ पड़ी। झांसी जाने वाले परीक्षार्थियों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि प्लेटफॉर्म नौ पर पहले से प्रस्तावित स्पेशल ट्रेन का संचालन कराना पड़ा। प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर आई दूसरी स्पेशल ट्रेन से भी अभ्यर्थियों को रवाना किया गया। दैनिक ट्रेनों में भी परीक्षार्थियों को जगह दिलाने के लिए रेलवे प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ बढ़ने पर आरपीएफ कंट्रोल रूम से अलर्ट जारी हुआ। मंडल कंट्रोल रूम से भी हाई अलर्ट का संदेश आने के बाद रेलवे की टीम सक्रिय हो गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पीईटी परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी, सेंट्रल से चलाईं स्पेशल ट्रेनें झांसी जाने के लिए सैकड़ों अभ्यर्थी ट्रेनो...