Prayagraj News: झमाझम बारिश के बीच डॉक्टर के मकान का ताला तोड़कर 20 लाख की चोरी
प्रयागराज, अगस्त 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बारिश और जलभराव का फायदा उठाकर चोरों ने दिनदहाड़े मंगलवार को त्रिवेणीपुरम में एक डॉक्टर के बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये और जेवरात समेत 20 लाख का सामान समेट ले गए। झमाझम बारिश की वजह से अपने-अपने घरों में दुबके पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। देर रात करीब दस बजे डॉक्टर घर पहुंचे तो होश उड़ गए। गेट का ताला टूटा था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था।मूलरूप से अमेठी के बंदोईया धरवई माफी निवासी डॉ. केएन त्रिपाठी मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह त्रिवेणीपुरम में निजी हॉस्पिटल भी चलाते हैं और पास ही किराए के मकान में रहते हैं। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह मकान में ताला लगाकर अस्पताल चले गए। बारिश और जलभराव के कारण घर की सफाई करने वाला स्टाफ भी नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.