प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया। जिले के 152 मतदेय स्थलों पर 32.89 फीसदी वोटर ने मतदान कर 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला बैलेट बॉक्स में बंद कर दिया। अब 27 अक्तूबर को झांसी में होने वाली मतगणना के बाद मालूम चलेगा कि अगला एमएलसी कौन होगा। शुक्रवार को कुछ बूथों पर समर्थक आपस में भिड़े तो कहीं पर मजिस्ट्रेटों पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट कराने का आरोप लगाकर धरना दिया गया। मतदान सुबह से ही बहुत धीमा रहा। सुबह आठ से 10 बजे तक पहले दो घंटे में महज 2.85 फीसदी मतदान हो सका था। वहीं दोपहर 12 बजे चार घंटे के दौरान 9.54 फीसदी मतदान हुआ था। दोपहर दो बजे तक 19.86 फीसदी वोट किया गया। इसी दौरान एमएनएनआईटी मतदान केंद्र पर सपा प्रत्याशी मानसिंह और सपा नेता संदीप यादव पहुंचे तो वहा...