प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दो सगी बहनों ने रविवार सुबह आपस में किसी बात पर झगड़े के बाद नए यमुना पुल से यमुना में छलांग लगा दी। यमुना में डूब रही दोनों किशोरियों को जल पुलिस ने तत्काल बचाकर कीडगंज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों लड़कियों से पूछताछ कर परिजनों को बुलाकर सौंप दिया। घटना को देखकर पुल पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही।कीडगंज पुलिस के अनुसार, धरकार बस्ती की करीब 15 से 17 साल की दो लड़कियां सगी बहनें हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर रविवार सुबह झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों गुस्से में नए यमुना पुल पर पहुंचीं। पुल केअलग-अलग छोर से दोनों यमुना में कूद गईं। अचानक दो लड़कियों के पुल से कूदने पर राहगीरों में खलबली मच गई। लोगों के शोर मचाने पर पुल के नीचे ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस की टीम ने तत्...