Prayagraj News: ज्ञान दृष्टि से पैदा होगी दया, करुणा का भाव : डॉ. रीता
प्रयागराज, सितम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। संत निरंकारी मिशन की ओर से रविवार को निरंकारी सत्संग भवन अंदावा में महिला संत समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय प्रचारिका निरंकारी साध्वी डॉ. रीता ने कहा कि निरंकारी मिशन, सद्गुरु माता सुदीक्षा के मार्गदर्शन में नारी शक्ति को आध्यात्मिक रूप से जागृत करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सद्गुरु की कृपा से स्त्री को जब ज्ञान दृष्टि की प्राप्ति होगी तब प्यार, दया , करुणा और परोपकार का भाव पैदा होता है। जिस घर में एक स्त्री का परिवार के सभी लोगों से अलग-अलग रिश्ते होते हैं उसी तरह लोगों का स्वभाव भी अलग-अलग होता है। रिश्तों को सही तरीके से निभाना भी चुनौतीपूर्ण होता है। इस अवसर पर निरंकारी महिला भक्तों ने गीत, कविता, नाटक की प्रस्तुति की। स्वागत जोनल इंचार्ज अशोक कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.