Prayagraj News: जौहर विश्वविद्यालय टूटने से बचाने को राज्यपाल से लगाई गुहार
प्रयागराज, जुलाई 27 -- Prayagraj News: समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा ने रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 कमरों को बचाने के लिए प्रदेश की राज्यपाल से गुहार लगाई है। सभा के प्रतिनिधिमंडल ने कमरों को ध्वस्त करने के लिए जारी नोटिस के विरोध में सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय भवन के ध्वस्तीकरण से हजारों छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों के हित प्रभावित होंगे। विश्वविद्यालय के भवनों का निर्माण ऐसे समय में हुआ था, जब संबंधित क्षेत्र आरबी एक्ट 1958 के अंतर्गत रेगुलेटेड एरिया में शामिल नहीं था। साथ ही उस समय उत्तर प्रदेश पंचायत अधिनियम, 1947 अथवा किसी अन्य प्रचलित विधि के अंतर्गत निर्माण की अनुमति लेने की कोई अनिवार्यता नहीं थी। यह भी पढ़ें- ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.