Prayagraj News: जोसेफेस्ट के पहले दिन सेंट जोसेफ के होनहारों का दबदबा
प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: सेंट जोसेफ कॉलेज के वार्षिक महोत्सव जोसेफेस्ट-2026 का रंगारंग आगाज शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि मनोरंजन जगत के चर्चित नाम और कॉलेज के पुरा छात्र नीरज रॉय ने दो दिनी समारोह की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने अपने संस्मरणों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल युग में नवाचार, लगन और निरंतर सीखने की भावना को अपनाने का संदेश दिया। छात्रों को अपनी अंतर्निहित क्षमताओं को पहचानने और निडर होकर सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। पहले दिन आयोजित प्रतियोगिताओं के तहत समूह गान में मेजबान सेंट जोसेफ की टीम प्रथम, आईपीईएम द्वितीय और बेथनी कॉन्वेंट नैनी को तृतीय, माइम में सेंट जोसेफ प्रथम, सेंट मेरीज कॉन्वेंट द्वितीय और बेथनी कॉन्वेंट व सेंट मेरीज स्कूल मिर्जापुर संयुक्त रूप से तृतीय रहे। फोटोग्राफी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.