Prayagraj News: जैविक खेती और खाद्य प्रसंस्करण से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : डॉ. त्यागी
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के खाद्य प्रौद्योगिकी केंद्र में मंगलवार को दो दिवसीय विश्व खाद्य दिवस समारोह का समापन हुआ। मुख्य वक्ता पद्मश्री डॉ. भारत भूषण त्यागी ने कहा कि जैविक खेती, खाद्य प्रसंस्करण और कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्थानीय कृषि उत्पादों से नए खाद्य पदार्थ तैयार कर उद्यम शुरू करने के लिए प्रेरित किया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. डीएन यादव ने कहा कि मिलावट की शिकायत संबंधित अधिकारियों से करें और सुरक्षित भोजन के प्रति जागरूक रहें। खाद्य प्रौद्योगिकी केंद्र की निदेशक एवं समन्वयक प्रो. नीलम यादव ने कहा कि भुखमरी, कुपोषण और खाद्य असुरक्षा जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए नए शोध और तकनीक की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए आइडि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.