प्रयागराज, अक्टूबर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। तीर्थंकर ऋषभदेव तपस्थली प्रयाग प्रबंध समिति की ओर से सोमवार को तपस्थली परिसर में उल्लास के साथ क्षमावाणी पर्व मनाया गया। पर्व का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ तो जाने-अनजाने में एक-दूसरे से हुई भूलों के लिए क्षमा याचना की गई। जैन समाज के अनुयायियों ने याचना कर मिच्छामि दुक्कडम् कहा। इस मौके पर बाला जैन, विकास जैन, संदीप जैन, अखिलेश कुमार जैन, अरुण जैन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...