प्रयागराज, जुलाई 24 -- Prayagraj News: हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड बहादुरपुर के जैतपुर गांव में पंचम राज्य वित्त आयोग के कार्यों में फर्जी मस्टर रोल व बिना तिथि का बिल बनाकर सरकारी धन के गबन का आरोप लगा है।गांव के ही ज्ञानेंद्र सिंह ने जनसुनवाई में जिला पंचायत राज अधिकारी से शिकायत करते हुए सचिव व एडीओ पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने एवं दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- मनरेगा में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, उठाई जांच की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...