प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। माघ मेला-2027 में इस बार सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी तौर पर मजबूत करने की तैयारी हो रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ आगामी मेले की आंतरिक व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जेन एआई (जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और प्रेडिक्टिव डेटा का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके जरिए संभावित खतरों और असामान्य गतिविधियों की पहचान कर समय रहते अलर्ट जारी किया जा सकेगा। माघ मेले में इस बार सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। पिछले मेले में लगभग 400 कैमरों से निगरानी की गई थी। आगामी मेले के लिए लगभग 450 कैमरे लगाने का प्रस्ताव है। इससे प्रमुख स्नान घाटों, रास्तों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी का दायरा बढ़ सकेगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पौराणिक थ्री-डी पार्क में बहेगी भक्ति की धारा प्रयागराज स्मार...