Prayagraj News: जेडी हेल्थ कार्यालय की स्थित जर्जर, टपक रहा छत
प्रयागराज, जुलाई 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के कार्यालय की बिल्डिंग की हालात दिनोंदिन खस्ताहाल होती जा रही है। भवन की जर्जर स्थिति के कारण किसी दिन बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सिविल लाइंस में जीएसटी भवन के पास स्थित जेडी हेल्थ कार्यालय की बिल्डिंग लगभग 80 वर्ष पुरानी है। भवन के सभी कमरों से फाल सीलिंग गिर रही है। सीलिंग फैन चलने पर भी कर्मचारियों को भय रहता है किसी भी समय हुक टूटकर गिर ऊपर गिर सकता है। मंगलवार को मानसून की हुई पहली बारिश से तीन कमरों की छत टपकने लगी। कर्मचारियेां ने आलमारी व कागजों को हटाकर भीगने से बचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.