Prayagraj News: जेठ पर दुराचार के प्रयास का आरोप, दी तहरीर
प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने जेठ पर दुराचार के प्रयास और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़िता ने तहरीर दी है। पीड़िता के अनुसार, रविवार की रात करीब दो बजे उसके जेठ ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब इसकी शिकायत परिवार के लोगों से की, तो जेठ व चचिया ससुर ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि मामला जमीन विवाद का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.