Prayagraj News: जेठ और भतीजों पर दंपती को पीटने का आरोप
प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: बक्शी मोढ़ा निवासी राधा निषाद ने गालीगलौज का विरोध करने पर खुद और पति को पीटने का मुकदमा करेली थाने में दर्ज कराया है। राधा के मुताबिक, 19 अक्तूबर की रात उसके जेठ प्रदीप और उनके बेटों साजन उर्फ नेता व ललित उर्फ छोटक ने बिना वजह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने मारपीट की। शोर सुनकर पति लवकुश निषाद बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। मारपीट में दोनों को चोटें आईं। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पारिवारिक विवाद में दंपती से मारपीट, जेठ समेत तीन नामजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.