Prayagraj News: जून तक पूरा होगा नैनी-झूंसी-सहसों रिंग रोड का पुल
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नैनी से झूंसी होते हुए सहसों तक जाने वाले रिंग रोड के लिए गंगा नदी पर निर्माणाधीन सेतु का बुधवार को जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सेतु निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जानकारी ली। निर्माण कार्य समय से पूरा न होने और बार-बार समयावधि बढ़ाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यदायी संस्था जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड को मैनपावर बढ़ाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सेतु का निर्माण गुणवत्ता के साथ जून 2027 तक हर हाल में पूरा कराया जाए। उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों को भी नियमित रूप से निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.