प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने महाआंदोलन की चेतावनी दी है। मंच 50 प्रतिशत सीधी भर्ती और 50 प्रतिशत पदोन्नति की व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहा है। मंगलवार को अल्लापुर-बाघंबरी रोड पर विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के साथ संवाद कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। मंच ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। 15 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज आगमन पर छात्र प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कराने की मांग जिला प्रशासन से की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...