प्रयागराज, अगस्त 1 -- Prayagraj News: नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। विद्या भारती शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर, माधव ज्ञान केंद्र में आयोजित 37वां, त्रिदिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद के दूसरे दिन जूडो की प्रतियोगिता में बहनों के अलग-अलग वर्ग में अंडर 14 अंडर-17 अंडर -19 की प्रतियोगिता आयोजित हुई। अंडर- 14 के 23 किलोग्राम वर्ग में तानया गुप्ता कानपुर, 27 किलोग्राम वर्ग में सृष्टि सिंह गोरखपुर, 32 किग्रा में अन्य श्रीवास्तव गोरखपुर, 36 किग्रा में समृद्धि सिंह गोरखपुर, 40 में श्वेता सिंह गोरखपुर, 44 में श्रद्धा पाल कानपुर, एवं 44 किलो वर्ग में अंकिता चौरसिया गोरखपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इसी प्रकार अंडर-17 में 36 किलोग्राम वर्ग में अनुभवी कानपुर, 40 में प्राची मिश्रा गोरखपुर, 44 में राखी कनौजिया प्रयागराज, 48 में आर्...