प्रयागराज, सितम्बर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी डॉ. सीपी उपाध्याय की जीत का जश्न मनाने के दौरान एक दु:खद हादसा हो गया। जीत की खुशी में शामिल हाईकोर्ट बार के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व संयुक्त सचिव प्रेस राहुल पांडेय को अचानक हार्ट अटैक आ गया। उस वक्त राहुल और अन्य समर्थक डॉ. उपाध्याय के साथ हाईकोर्ट स्थित हनुमान मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान राहुल के सीने में तेज दर्द उठा और वह अचेत होकर गिर गए। साथ मौजूद अधिवक्ताओं ने तत्काल उनको अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस घटना से अधिवक्ताओं में शोक की लहर छा गई। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट बार चुनाव : डॉ. सीपी उपाध्याय बने अध्यक्ष, संतोष महासचिव विजय जुलूस भी स्थगित कर दिया गया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता एसआरएन अ...