प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। स्टैनली रोड स्थित मोहक हॉस्पिटल के पास जिस मकून्स प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ 16 वर्षीय डांस टीचर ने दुष्कर्म किया था उसे बंद कराने के आदेश दिए गए हैं। दोषी शिक्षक के विरूद्ध 22 अगस्त को थाना कैंट में मुकदमा किया गया था। बीएसए अनिल कुमार ने खंड शिक्षाधिकारी नगर क्षेत्र को सोमवार को पत्र लिखकर बिना मान्यता के संचालित स्कूल को बंद कराने के आदेश दिए है। यही नहीं बीएसए ने जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों (बीईओ) को भी पत्र लिखा हैकि बिना मान्यता के अमान्य प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अवैधानिक रूप से संचालित होने की शिकायत मिली हैं। ऐसे विद्यालय किसी प्रकार से मान्यता के मानक एवं शर्तों को पूरित नहीं करते हैं। इनमें न तो कक्षाकक्ष मानकानुसार एवं हवादार हैं और न ही वहां मूलभूत स...