Prayagraj News: जिसकी पी शराब उसे ही पत्थर मारकर किया लहूलुहान
प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: नैनी कोतवाली क्षेत्र में सीओडी रोड गंगानगर पार्किंग के पास स्थित देसी शराब की दुकान में बुधवार को शराब पीने के बाद दो युवकों में विवाद हो गया। एक ने पत्थर से दूसरे युवक के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश गया है। पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया है। नैनी के भंडरा इलाके में रहने वाला 26 वर्षीय रामजी पासी मामा भांजा निवासी प्रियम श्रीवास्तव के साथ शराब की दुकान पर पहुंचा। लोगों के अनुसार, प्रियम को रामजी पासी ने शराब पिलाई। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। प्रियम ने पास में रखे पत्थर से रामजी के सिर पर वार कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने प्रियम को पकड़ लिया। और उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने बेहोश पड़े रामजी के सिर पर कपड़ा बांध कर पुलिस को सूचना दी। नैनी पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.