Prayagraj News: जिले से निकाली गई पासी-पासवान शौर्य सम्मान यात्रा
प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: पासी-पासवान समाज के गौरवशाली इतिहास, सामाजिक जागरूकता और सम्मान के उद्देश्य से निकाली जा रही पासी-पासवान शौर्य सम्मान यात्रा बुधवार को प्रयागराज से शुरू हुई। यहां पर नेताओं ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, पूर्व रेलमंत्री राम विलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां से शुरू हुई यात्रा भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा के भरतपुर गांव पहुंची। यहां दलित चौपाल के माध्यम से समाज के लोगों को शिक्षित होने, संगठित रहने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया गया। यात्रा की शुरुआत प्रयागराज से हुई है। विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए यात्रा भरतपुर पहुंची, जहां समाज के लोगों के साथ संवाद किया गया। चौपाल में सामाजिक एकजुटता, शिक्षा के महत्व और समाज के गौरवशाली इतिहास को याद रखने पर जोर दिया गया। वक्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.