प्रयागराज, जुलाई 17 -- Prayagraj News: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 19 जुलाई को जिले के 18 केंद्रों पर होगी, जिसमें कुल 7510 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को संगम सभागार में एडीएम सिटी सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक व अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। एडीएम सिटी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी ...