Prayagraj News: जिले में परंपरा केंद्र बनाने की तैयारी
प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज।। पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जिले में परंपरा केंद्र विकसित किया जाएगा। बुधवार को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने इसकी जानकारी दी। जमीन तलाशने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी गई है। प्रयागराज के साथ लखनऊ, सीतापुर, बरेली, चित्रकूट, और वाराणसी में परंपरा केंद्र विकसित किया जाएगा। परंपरा केंद्रों का उद्देश्य स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक स्थान पर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इन केंद्रों से स्थानीय कलाकारों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल सकते हैं। बैठक में पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट 31 अक्तूबर तक जमा करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि विकास कार्य समय से शुरू हो सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.