Prayagraj News: जिला पंचायत सभागार में शुरू हुआ कार्मिकों का प्रशिक्षण
प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए लगाए गए कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में शुरू हो गया। प्रशिक्षण के लिए तीन पालियां निर्धारित की गई हैं। कार्मिक अपनी सुविधानुसार किसी भी पाली में पहुंचकर प्रशिक्षण ले सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पांडेय ने स्पष्ट किया है कि चुनाव ड्यूटी में लगाए गए सभी कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। जो कार्मिक प्रशिक्षण में शामिल नहीं होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ शुक्रवार शाम को प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Purnia News: कोसी स्नातक निर्वाचन : माइक्रो आब्जर्वरों को बतायी गयी उनकी भूमिका और जवाबद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.