Prayagraj News: जिला जेल में महिला बंदियों को सिलाई मशीनें दीं
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: जिला महिला व्यापार मंडल और प्रयाग व्यापार मंडल की ओर से जिला कारागार नैनी में सामाजिक सरोकार की पहल की गई। महिला बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों की सुविधा के लिए जेल परिसर के बाहर वाटर कूलर लगाया गया। वहीं गतिशील एक साझी मुहिम ट्रस्ट के सहयोग से महिला बंदियों को पांच सिलाई मशीनें दी गईं। मीडिया प्रभारी शगुन अकरम ने बताया कि कार्यक्रम में डीआईजी राजेश श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक अमिता दुबे, जेलर सुनील कुमार विश्वकर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राणा चावला और महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष अवंतिका टंडन, हिना खान, शिवानी द्विवेदी, सरदार जातिंदर सिंह, गुफरान अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.