प्रयागराज, जुलाई 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद के चुनाव को लेकर शुक्रवार को विवाद खुलकर सामने आ गया। चुनाव प्रक्रिया को लेकर नाराज प्रत्याशियों एवं अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित कर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। वहीं संघ की कार्यकारिणी और एल्डर कमेटी ने चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने का दावा करते हुए अधिवक्ताओं से संघ कार्यालय की तालाबंदी तत्काल समाप्त करने की अपील की है。

चुनाव प्रक्रिया में बदलाव जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव पहले 15 जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन बुधवार को तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी के अचानक त्यागपत्र देने के बाद पूरा घटनाक्रम बदल गया। इसके बाद कार्यकारिणी और एल्डर कमेटी ने दो घंटे के भीतर नए निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक...