प्रयागराज, अगस्त 5 -- Prayagraj News: संपूर्ण समाधान दिवस को डीएम मनीष कुमार वर्मा भले ही गंभीरता से लेने के लिए अफसरों को निर्देश दे रहे हों, लेकिन जिला स्तरीय अफसरों ने इसका मजाक ही बना रखा है। शायद यही कारण है कि एक अगस्त को करछना में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर नौ अधिकारी मौके पर पहुंचे नहीं और फर्जी हस्ताक्षर कराकर उपस्थिति दर्ज करा दी। मामला तब समझ आया जब किसी काम से उन्हें बुलाया गया। इस पूरे प्रकरण की डीएम से शिकायत की गई है। डीएम ने सीडीओ को पत्र भेजकर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बीते एक अगस्त को करछना में सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह सुनवाई के लिए पहुंचे। यहां खंड शिक्षा अधिकारी करछना, कौंधियारा, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका, करछना, उप खंड अधिकारी करछना, वन क्षेत्राधिकारी करछना, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्...