प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर से प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर धाम काशी राजनगर कटघर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन संध्या में भजन गायक सुधीर व्यास और कलाकारों ने चरण में रखना शरण में रखना... जितना दिया सरकार ने मुझको.. और एक अरज मेरी सुनलो... भजन प्रस्तुत कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। गायक शुभम मालवीय और महेंद्र यादव के भी भजन प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, महापौर गणेश केसरवानी ने आरती-पूजन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, मंत्री गगन दास गुप्ता, राजेश केसरवानी, दाऊ दयाल गुप्ता, जयराम गुप्ता, विजय वैश्य, त्रिलोकी केसरवानी, हैप्पी कसेरा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...