Prayagraj News: जार्जटाउन में जलभराव के तीन ब्लैक स्पॉट चिह्नित, शुरू हुई नाले की सफाई
प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: संगमनगरी में पिछले दिनों तेज बारिश से हुए जलभराव के कारणों का पता चल गया है। कई दिन की खोजबीन के बाद ढाई दशक पुराने भूमिगत नाले के चोक होने से जार्जटाउन और टैगोरटाउन में चार दिनों तक पानी भरा रहा। नाले की पूरी जांच के उपरांत तीन स्थानों पर नाला चोक मिला, जिसकी सड़क तोड़कर सफाई शुरू की गई है। जार्जटाउन समेत शहर के तमाम इलाकों में हुए जलभराव पर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने शुक्रवार को गांधी सभागार में नगर आयुक्त साईं तेजा, नगर निगम के इंजीनियर और पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में नगर निगम ने रौजा तिराहा, संगम पेट्रोल पंप तथा कृति स्कैनिंग सेंटर के सामने ब्लैक स्पॉट के तौर पर चिह्नित किया। नगर निगम ने तीनों स्थानों पर खोदाई कर भूमिगत नाले की सफाई शुरू कर दी।मंडलायुक्त ने सुपर सक्शन मशीन से सफाई करने का नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.